बलिया में औचक निरीक्षण के दौरान बीएसए मनिराम सिंह के तल्ख तेवर देखने को मिले। जहां उन्होंने काम में लापरवाही और नदारद रहने पर एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। साथ ही एक अध्यापक का अनुपस्थित तिथि का वेतन काटने के साथ ही एक शिक्षक की उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं बीएसए की ऑन स्पॉट कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड- बता दें बीएसए मनिराम सिंह गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहर के गंगा पार स्थित प्रावि शिवपुर दीयर नं. 5 पहुंचे, जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह अनुस्थित मिले। डीबीटी कार्य, मिशन कायाकल्प के अलावा अन्य विभागीय कार्य में घोर अनियमितता मिली। इससे नाराज बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के साथ ही बीआरसी दुबहर से सम्बद्घ कर दिया। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुरलीछ्परा दुर्गा प्रसाद सिंह को सौंपी गई है।
सहायक अध्यापक का वेतन काटा- वहीं, सहायक अध्यापक राजू प्रसाद के बारे में यह पता चला कि वे गैर शैक्षणिक कार्य में है, बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश बीईओ को दिया। जिसके बाद बीएसए मनिराम सिंह प्राथमिक विद्यालय चकिया के बारी पहुंचे जहां बीएसए को सहायक अध्यापक त्रिपति कुमार पांडेय अनुपस्थित मिले, जिस पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…