Categories: बलिया

बलिया- सरकारी और अर्द्ध सरकारी विभागों में होंगे सेवामित्र के काम, इस पोर्टल से मिलेगा लाभ

बलिया में अब सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी विभागों में सेवामित्र के काम कराए जा सकेंगे। जिसको लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि सेवायोजन विभाग ने sewamitra.up.gov.in नाम से सेवायोजन पोर्टल/मोबाईल एप्प विकसित किया है। सेवामित्र पोर्टल से जहां एक ओर जनपद के बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही सरकारी संस्थानों/विभागों को भी एक ही पोर्टल से समस्त सेवाएं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

पोर्टल के माध्यम से सर्विस प्रोवाइडर (सेवाप्रदाता) और सेवामित्रों (कुशल कामगारों) ने प्रदेश के समस्त शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शासकीय कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के सेवाएं जैसे इलेक्ट्रिशियन/नर्सिंग/कारपेन्टर/ए.सी. सर्विस/मैकैनिक/टैक्सी सर्विस/रंगाई-पुताई/कम्प्यूटर एप्लाएंसेस/प्लम्बर/ नाई/बढई आदि कराई है। नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित की व्यवस्था में सेवा का परिचलन कुशल कामगार अर्थात सेवामित्र और उपभोक्ता के मध्य सीधे न होकर पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाता के माध्यम से किया जाएगा।

जनपद के विभिन्न सरकारी/अर्द्ध सरकारी विभागों और उनके अर्न्तगत संस्थानो द्वारा भी विभिन्न प्रकार की सेवाएं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त की जा रही है। कार्यालय में होने वाली मेंटेनेंस और अन्य सेवा सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से कराए जाने का कष्ट करें। यदि विभाग के किसी अन्य सेवाप्रदाता द्वारा कार्य कराया जा रहा है तो उस सेवाप्रदाता को सेवामित्र पोर्टल पर आनबोर्ड कराए।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

6 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

6 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

6 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

6 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

6 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

8 hours ago