Categories: बलिया

बलिया – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

बलिया। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। और 50 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थदंड न भरने करने की दशा में अभियुक्त को 6 महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भी भुगतना होगा। साथ ही आदेशित किया कि अर्थदंड की राशि पीड़िता को दी जाए।

मामला थाना उभाव का है, जहां के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने आवेदन दिया था कि उसके रिश्तेदारी का लड़का अनिल कुमार पुत्र चंद्रिका निवासी भटौली थाना मधुबन जिला मऊ उसके घर आता जाता था और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। इस बात की जानकारी घरवालों को हो गई तो युवती के घरवालों ने युवक के घरवालों से बात की जो शादी के लिए मान भी गए। इस बीच अभियुक्त की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी लग गई और शादी की बात टालता रहा। 2017 में शादी करने से इन्कार कर दिया।

फिर उभांव थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना विवेचक ने अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। जिस पर न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए और अभियोजन की तरफ से प्रस्तुत समस्त साक्ष्यों, गवाहों का समय परिशीलन अवलोकन करने के पश्चात अभियोजन के तरफ से सुधीर कुमार मिश्रा सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी व बचाव पक्ष की तरफ से रामजी राय अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद अभियुक्त अनिल कुमार के खिलाफ दोष साबित पाते हुए 7 साल की सजा सुनाई।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago