बलिया में अब इब्राहिमाबाद गांव का नाम सुदामापुरी होने जा रहा है। ग्रामीणों के सुझाव पर इब्राहिमाबाद गांव का नाम बदलकर सुदामापुरी करने की घोषणा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व रिकार्ड में नाम बदलने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र पंचायत को भेजे।
सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बुधवार को इब्राहिमाबाद में श्रमदान के माध्यम से बनने वाले अमृत सरोवर के कार्य का शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित अमृत सरोवर, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को गति देना सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कराएं धन की व्यवस्था कराना मेरा दायित्व है।
साथ ही ग्रामीणों के सुझाव पर इब्राहिमाबाद गांव का नाम बदलकर सुदामापुरी करने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि राजस्व रिकार्ड में नाम बदलने के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र पंचायत को भेजें, क्षेत्र पंचायत उचित माध्यम से प्रस्ताव को शासन में भेजें, संसद से मंजूरी मैं दिलवाऊंगा।
सांसद ने द्वाबा के पहले विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दहाड़ी धोबी के नाम पर मठ योगीन्द्र गिरी के पास NH-31 के बगल में समृति द्वार का निर्माण कराने और इब्राहिमाबाद गांव में एक सत्संग भवन का निर्माण सांसद निधि से कराने की घोषणा की। सांसद ने इब्राहिमाबाद में पौधरोपण किया और सड़क किनारे लगाए गए कूड़ेदानों का लोकार्पण किया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…