बलिया- 17 साल बाद भी इस PHC को डॉक्टर का इंतजार, प्रशासन की अनदेखी का हुआ शिकार!

बलिया के कुछ क्षेत्रों में आज भी सुविधाओं का अभाव है। प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नतीजन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। क्योंकि करीब 17 साल बीत जाने के बाद भी न्यू पीएचसी लालगंज (बहुआरा ) में डॉक्टर्स की तैनाती नही हुई है।

बता दें तीन दशक पहले स्वीकृत 5 बेड का न्यू पीएचसी लालगंज बाजार में किराए के मकान में शुरू हुआ। 5 सालों तक भाड़े पर चलने के बाद भवननिर्माण के लिए शासन से धन आया। बहुआरा में दान में मिली भूमि पर बने उक्त अस्पताल भवन का शिलान्यास 3 नवम्बर 2001 को तत्कालीन विधायक भरत सिंह की अध्यक्षता में तत्कालीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रमापति शास्त्री ने किया था।

और फिर कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास और विकास परिसद ने साल 2005 में आधा-अधूरा बने भवन में उक्त अस्पताल को शिफ्ट करा दिया। इसके बाद भी क्षेत्र का दुर्भाग्य दूर नहीं हुआ। इस अस्पताल पर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से भवन शो पीस बन गया है। और लोग स्वास्थ्य सुविधा से मोहताज हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago