Categories: बलिया

बलियाः पूर्व मंत्री समेत अन्य आरोपियों को पेश न करने पर कोर्ट ने लगाई थानाध्यक्ष को फटकार

बलिया जिला कोर्ट ने थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला समेत अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश न करने पर नाराजगी जताई और आरोपियों को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने पूर्व मंत्री समेत सभी आरोपियों पर गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। मंगलवार को इसी मामले में अपर सत्र व विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी की अदालत सुनवाई कर रही थी।

इस दौरान कोर्ट ने पूर्व मंत्री समेत अन्य आरोपियों को हाजिर नहीं होने और मामले में थानाध्यक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं लगाने पर कड़ी आपत्ति जताई और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि अभियुक्त पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, दीपक पांडेय, आशुतोष पांडेय, रत्नेश यादव, मनीष तिवारी, अविनाश सिंह के विरुद्ध लगे आरोपों पर कोर्ट ने सुनवाई चल रही है।

इससे पहले कोर्ट ने अभियुक्तों को आत्मसमर्पण करने के लिए एनबीडब्ल्यू जारी किया था। जिसके बाद सिर्फ अविनाश सिंह जिला कारागार से न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में उपस्थित हुए। शेष अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। कोर्ट ने जमानतदारों को नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का भी आदेश दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago