Categories: बलिया

बलिया में सरकारी बसों की कमी, कई मार्गों पर चल रहीं इक्का-दुक्का बसें, लोग परेशान

प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया जिले से हैं लेकिन फिर भी बलिया में यातायात सेवाएं चरमराती नजर आ रही हैं। जिले के कई मार्गों पर इक्का-दुक्का ही बसें चलती हैं ऐसे में लोगों प्राइवेट वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं।

बलिया गड़वार नगरा घोसी मार्ग पर केवल दो बसें चल रही हैं जबकि बलिया नगरा घोसी की दूरी 85 किलोमीटर के आसपास है। इस रूट पर काफी कम बसें चलने से लोग परेशान होते हैं। इससे पहले करीब ढाई दशक पूर्व बलिया- गड़वार घोसी मार्ग पर कसेसर, भीमपुरा, इब्राहिमपट्टी, बरौली, घोसी, गोरखपुर आदि के लिए बसें चलती थीं।

यह बसें सुबह, शाम के अलावा दोपहर में भी आवागमन करती थी। फिलहाल लखनऊ के लिए एक बस और इब्राहिमपट्टी के लिए एक बस चल रही है। नगरा से घोसी की दूरी लगभग 45 किमी है। बीच में एक दर्जन के आसपास चट्टी और बाजार है। परशुरामपुर, ताड़ीबड़ागांव, हब्सापुर, कसेसर, भीमपुरा, किडिहरापुर, नवरतन पुर, बरौली, मझवारा, माऊर बोझ, कुंडेसर, घोसी आदि छोटी-बड़ी चट्टी और बाजार हैं। वहीं, इस मार्ग पर लगभग पांच लाख के आसपास आबादी संपर्क मार्गों से जुड़ी हुई हैं। लेकिन इन मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से लोग आवागमन नहीं कर पाते।

लोगों का कहना है कि पहले नगरा से गांव या नगरा से घोसी मार्ग पर भी बसों का आवागमन होता था लेकिन आज शाम होते ही पैदल जाना पड़ता है। बसों का आवागमन न होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। अधिक भाड़ा देकर के निजी साधनों से सामान मंगवाना पड़ता है। बसों का संचालन न होने से राजस्व की भारी क्षति हो रही है। निजी वाहन मनमाना किराया वसूलते हैं। 25 साल पहले जिला मुख्यालय पर आने जाने की समस्या नहीं थी। बलिया के तरफ निजी वाहन मिल भी जाते हैं, लेकिन भीमपुरा, बरौली, घोसी के लिए जाना मुश्किल हो जाता है।

बसों की कमी पर प्रभारी एआरएम महेश च्रंद पांडेय का कहना है कि बलिया नगरा-बेल्थरारोड रूट पर 10 से ज्यादा रोडवेज की अनुबंधित बसें संचालित की जाती है। आवश्यकता होने पर इसे और बढ़ाया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago