Categories: बलिया

बलियाः नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा, चैयरमैन मीटिंग छोड़कर भागे

बलियाः आज नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होना थी लेकिन बैठक पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक की शुरुआत होते ही सभासदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मीटिंग का बहिष्कार किया। हंगामा बढ़ता देख चैयरमैन मीटिंग छोड़ कर निकल गए।

इसके बाद सभासदों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने चैयरमैन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बता दें कि नगर के विकास से संबंधित 12 सूत्रीय प्रस्ताव पास करने के लिए नगर पालिका परिषद में चैयरमैन अजय कुमार व ईओ के नेतृत्व में सभासदों की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी।

मीटिंग में सबसे पहले चैयरमैन की तरफ से लोहिया मार्केट के नामकरण सहित 12 सूत्री प्रस्ताव सामने रखा गया। इसपर सभासदों ने हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने नारेबाजी शुरु करते हुए बताया कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को हुई बोर्ड की बैठक में किए गए वादों में से एक भी वादा नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया। इसको लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखकर चैयरमैन मीटिंग छोड़कर निकल गए। हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago