Corona Update- बलिया में 32 नए मामले, ‘किल कोरोना’ अभियान की भी हुई शुरुवात

बलिया डेस्क:   बलिया में रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 32 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं । इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 697 हो गई है। वहीँ एक्टिव केस अभी भी 255 है। अब 437 लोग स्वस्थ्य हो कर अपने घर जा चुके हैं।  वहीँ 32 पॉजिटिव केस में चार रोडवेज के कर्मचारी है। बाहर से आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक 16 केस में हनुमानगंज के शंकरपुर व आवास विकास कालोनी में एक-एक, पंदह ब्लाक के पुर में एक, बांसडीह के मैरीटार में एक, नगरा ब्लाक के कसौडर व नगरा में एक-एक, मनियर के मनियर में दो, बैरिया ब्लाक के रानीगंज में दो तथा मधुबनी में एक केस है। वही, रैपिड किट की जांच में भी 16 पॉजिटिव केस मिला है।

नगर क्षेत्र से कोरोना खत्म करने को ‘किल कोरोना’ अभियान आज से शुरू 

नगर क्षेत्र बलिया से कोरोना को पूरी तरह खत्म करने के लिए तीन दिन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे ‘किल कोरोना अभियान’ का नाम दिया गया है।

यह आज (सोमवार) से शुरू होगा। नगर क्षेत्र में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि इस अभियान के तहत एक बार फिर पूरे शहर का सर्वेक्षण होगा। संरक्षण के साथ-साथ सैंपल लेने वाली टीम भी रहेगी। रैपिड किट से जांच होगी और पॉजिटिव मिलने वाले लोगों को भर्ती किया जाएगा।

इसके अलावा नगर पालिका द्वारा इन तीन दिनों में पूरे नगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाएगा। नगर क्षेत्र से कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह अभियान चलेगा। माना जा रहा है कि एक दिन दो से चार हजार तक लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। डीएम ने नगर क्षेत्रवासियों से टीम का सहयोग करने की अपील की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago