बलिया डेस्क : बलिया में क्वारंटाइन सेंटर्स पर अव्यवस्था की शिकायत पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सीएचसी बसंतपुर व शांति मेडिकल कालेज का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की। मरीजों ने भोजन पानी की व्यवस्था को बेहतर बताया, पर साफ सफाई की व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।
मंत्री श्री शुक्ला ने आश्वस्त किया कि किसी को कोई असुविधा नहीं होगी। मरीजों के हिसाब से नाश्ता, भोजन मिलेगा। स्वच्छ व गर्म पानी के लिए आरओ व गीजर तीनों फैसिलिटी सेंटर पर दो दिन के अंदर लग जाएगा। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि जो भी शिकायते हैं वो सुन्योजित तरीके से हैं भोजन की क्वालिटी बहुत बेहतर है हमने दो तीन मरीजों से बातचीत भी की है मुझे लगता है जो भी शिकायते सोशल मीडिया पर आ रही हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
इस आपदा में भी राजनीति करने वाले बाज नहीं आ रहे, पर हमारा पूरा ध्यान जनता की सेवा करने पर है। हमारा प्रयास यही है कि किस तरह संक्रमण को रोका जाए। इसमें जनता का भी जागरूक होना और सहयोग जरूरी है। बता दें की जीलाधिकारी एसपी शाही, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन के साथ राज्यमंत्री बसंतपुर पहुंचे थे। शांति मेडिकल कालेज पर जाकर उन्होंने कुछ मरीजों को बुलाकर बातचीत की।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…