दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बलिया के नौजवान ने आईएएस,आईपीएस को भी पछाड़ा !

बलिया डेस्क : बलिया के सौरभ ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक हॉर्वर्ड में एडमिशन लेकर पूरे शहर का नाम रौशन किया है. दिलचस्प बात यह है कि उनका चयन न सिर्फ हॉर्वर्ड बल्कि अमेरिका की दो प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी आफ मिशिगन में भी हुआ है. मौजूदा वक़्त में सौरब भारतीय रिजर्व बैंक में बतौर में सहायक महाप्रबंधक के पद हैं.

मूल रूप से सौरभ बड़सरी गांव के रहने वाले हैं. बता दें कि सौरभ ने बीते साल प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप फुलब्राइट फ़ेलोशिप हासिल की थी. इसके तहत चयनित छात्रों को अमेरिका की सरकार की तरफ से 50 से 60 लाख रूपये दिए जाते हैं ताकि वह अमेरिका में किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकें.

दुनिया भर में प्रतिष्ठित फुलब्राइट फ़ेलोशिप के एग्जाम काफी कठिन होता है जिसे पाने के लिए आई ए एस आई पी एस से लेकर तमाम काबिल छात्र कड़ी मशक्कत करते हैं. लेकिन अब इसमें सौरभ ने बाज़ी मार ली है और जल्द ही वह अमेरिका के सफ़र पर निकल कर एक नई ज़िन्दगी की शुरुआत करने वाले हैं. सौरभ में शुरूआती पढ़ाई बलिया के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में हुई. बाद इसके उन्होंने दुनिया यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की.

उन्होंने सीएटी के एग्जाम में 99.7 प्रतिशत अंक हासिल किया और इसके बाद आई आई एम से एम बी ए भी किय. यहाँ उन्होंने गोल्ड मैडल जीता. इसके बाद उन्हें रिजर्व बैंक में नौकरी मिल गयी. उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत लखनऊ से की और नौकरी के साथ ही उन्होंने पढ़ाई चालू रखी.

एक ख़ास बात सौरभ में यह भी है कि नौकरी के साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की शुरुआत की, जिसे राज्यपाल से लेकर एचआरडी मिनिस्टर तक ने सराहा. बहरहाल, अब सौरभ के सामने पूरा आसमान हैं और पंख सँवारने के लिए. अपनी इस कामयाबी के पीछे सौरब अपने घर वालो, स्कूल, अनुशासन और संस्कार का बहुत बड़ा हाथ मानते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago