बलिया कोर्ट में बम होने की सिपाही ने फैलाई अफ़वाह, हुआ सस्पेंड , CM ने डीजीपी को तलब किया

बलिया डेस्क : बलिया में  तैनात एक सिपाही ने कोर्ट में बम होने की अफवाह फैला दी। जिसके विभाग में हडकंप मच गया।  तत्काल ही इसकी जांच शुरू की तो ये महज एक अफवाह निकली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज वॉयरल हुआ, जिसमें बलिया न्यायालय परिसर में बम मौजूद होने की सूचना दी गयी थी। मेसेज वायरल होने के कुछ ही समय बाद पूरा कोर्ट छावनी में बदल गया। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गयी। हालांकि बम का सुराग नहीं लग सका।

जब काफी कोशिशों के बाद बम का पता नही लग पाया तो उसे व्यक्ति की तलाश शुरू हुई जिसने ये सूचना दी थी। जांच-पड़ताल में पता चला कि कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की सूचना सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही ने फैलायी थी। एसपी ने आरोपित सिपाही राकेश कुमार को सस्पेंड कर मामले के जांच का आदेश दिया है।

वहीँ कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना वायरल होते ही मामला सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही यह अफवाह निकली, लिहाजा मुख्यमंत्री ने डीजीपी को तलब कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने आईजी, डीआईजी व एसपी से सम्पर्क कर पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद डीजीपी कार्यालय को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago