बलिया – बीडीसी उम्मीदवार ने गांव को दी एंबुलेंस की सौगात, बना चर्चा का विषय !

बलिया डेस्क । बीडीसी चुनाव जीतने से पहले ही पिपरा कला गांव के रहने वाले आकाश सिंह इलाके को बेहतर बनाने में जुट गए हैं। उन्होंने गांव के मरीज़ों के लिए एंबुलेंस वैन की सुविधा उपलब्ध कराई है।

मंगलवार को केशव ब्रह्मबाबा के स्थान पर इस सेवा का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद इसे चालू कर दिया गया। सिंह का कहना है कि गांव में एंबुलेंस की कमी को देखते हुए सेवा को शुरु किया गया है। गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गांव के मरीज़ इससे इलाज के लिए कहीं भी जा सकते हैं।

इस एंबुलेंस का इस्तेमाल वो लोग भी कर सकेंगे, जिनके पास इसमें तेल डलवाने के पैसे नहीं हैं। आकाश ने बताया कि गरीब लोगों को एंबुलेंस में तेल डलवाने की ज़रूरत नहीं है। इसका ख़र्च वो ख़ुद उठाएंगे।

आकाश ने यहां ये भी बताया कि गांव के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए वो लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से गांव के लोगों को बक्सर और वाराणसी में कम खर्च में इलाज की सुविधा मिलेगी।

आकाश ने गांव के लोगों की मदद के लिए एक टीम का गठन भी किया है। वहीं आकाश सिंह के बिहार के एक बड़े व्यवसायी प्रिंस सिंह हर साल गांव की एक गरीब लड़की की शादी कराने की ज़िम्मेदारी ली है। साथ ही मित्र प्रिंस सिंह ने आर्थिक रूप से कमज़ोर गांव की 11 लड़कियों को 11 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की है।

आकाश के मदद के इस जज़्बे को देखते हुए और लोग भी आकाश के साथ गांव के लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। झारखंड की रहने वाली आकाश की मंगेतर शुभ्रा सिंह ने ऐलान किया है कि वह गांव के ज़रुरतमंद किसानों को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराएंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago