मुलायम सिंह को सहारा देते नज़र आए बलिया सांसद , कैमरे में कैद हुआ “खूबसूरत” लम्हा!

नई दिल्ली डेस्क:  समाजवादी पार्टी के संरक्षक व मैनपुरी से लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव और बलिया से भाजपा के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मुलायम सिंह यादव को सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल फोटो को पीटीआई के फोटो जर्नलिस्ट अतुल यादव ने अपने कैमरे से कैद किया है।

दरअसल, वायरल तस्वीर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव संसद की कार्रवाई खत्म होने के बाद अपने दिल्ली स्थित आवास पर जाने के लिए जब अपनी कार की सीट पर बैठने का प्रयास करते हैं, तभी भाजपा के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त उनको सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि 81 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब है। वो लंबे समय से हाई शुगर, हाईपर डायबीटीज और कार्डियो की बीमारी से पीड़ित हैं।

वहीं इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। भाजपा समर्थित लोगों का कहना है कि यह हमारी पार्टी का शिष्टाचार है जो हमारे नेताओं को सिखाया गया है।

वहीं कई लोगों का यह भी कहना है कि जब मुलायम सिंह यादव को किसी अपने के सहारे की दरकार है तो, उनका पूरा कुनबा उनको छोड़कर कहीं दूसरी जगह व्यस्त है।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago