बलिया पुलिस में कार्यरत में एक सिपाही को सोशल मीडिया में पोस्ट करना इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी नौकरी से ही हाथ धोना पड़ा। सिपाही को सोशल मीडिया पर आधारहीन सामग्री वाली पोस्ट करने और पुलिसकर्मियों के बीच असंतोष की भावना भड़काने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की सैलरी और काम के घंटों समेत अन्य मामलों को लेकर पोस्ट किया था। उसके इस पोस्ट को अनुशासनहीनता के साथ ही भड़काने वाला माना गया है। जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने बताया कि बलिया पुलिस में कार्यरत आरक्षी रवि यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने, 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी न करने, विभागीय उच्च अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और असंतोष की भावना उत्पन्न करने और सोशल मीडिया पर असंगत तथ्यों को पोस्ट कर पुलिसकर्मियों को भड़काने के आरोप में आरक्षी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरक्षी रवि यादव पुलिस लाइन में तैनात था और वह जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहिया गांव का रहने वाला है।
बता दें पुलिस हमेशा ही लोगों से सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करने का अपील करती रहती है। ऐसे में एक सिपाही ने ही सोशल मीडिया पर आधारहीन सामग्री वाली पोस्ट की। जिसके चलते पुलिस विभाग हरकत में आया। और सिपाही को बर्खास्त कर दिया। सिपाही पर लगे सभी आरोपों को ध्यान में रखते हुए पूरी कार्रवाई की गई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…