Categories: बैरिया

बलिया- जलेश्वर हत्याकांड के मास्टरमाइंड के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

बलिया । बैरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने फरार आरोपी हरि सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। सीजेएम सुरेंद्र प्रसाद ने विवेचनाधिकारी के आवेदन पर यह आदेश पारित किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड के सभी आरोपियों की सजा मिले, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। आरोपी पर हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगा है। बता दें बीते दिन हत्याकांड में शामिल कुख्यात बदमाश हरीश पासवान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
बता दें 7 जुलाई को बैरिया में चिरैया मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने जलेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह गाड़ी के भीतर ही बैठे थे। मृतक के छोटे भाई रितेश कुमार सिंह ने बैरिया थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अभय भारती, सबल सिंह उर्फ अमृतेश और सुनील सिंह को पुलिस ने कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। सबल जमानत पर बाहर है जबकि अभय और सुनील की जमानत सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

वे दोनों जेल में हैं। चौथा आरोपित हरीश पासवान कुछ दिन पहले रसड़ा में एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया। पांचवा आरोपित हरि सिंह तभी से फरार चल रहा है। उसी पर हत्या की पूरी साजिश रचने का आरोप है। वहीं जलेश्वर का परिवार न्याय की उम्मीद में है। हरीश पासवान के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से परिजनों का पुलिस पर भरोसा बढ़ गया है। और अब हरि सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से भी परिवार को न्यायपालिका पर विश्वास बढ़ गया है। वहीं पुलिस का जल्द ही जल्द ही आरोपी हरि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago