बलिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और रसोइया संघ ने किया हड़ताल, मार्च भी निकाला

बलिया के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और रसोइयों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के सामने अपनी 17 सूत्री मांग रखी। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 21000 रुपए प्रति माह करने की मांगे भी शामिल हैं। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वाहन पर सीटू बलिया के नेतृत्व में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, आशा कर्मचारी संघ और रसोइया कर्मचारी संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल किया।महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, आशा कर्मचारी संघ और रसोइया कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी, आशा और रसोइया कर्मचारियों नें मार्च भी निकाला। रैली निकालते हुए ये सभी कार्यकर्ता बलिया जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंची। जिला कार्यालय पर भी इन्होंने धरना दिया। उसके बाद जिलाधिकारी को अपने 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

जिला कार्यालय पर धरना देते हुए आंगनबाड़ी की अध्यक्षा पूनम यादव ने कहा कि कोरोना के बहाने सरकार हम स्कीम वर्कर्स का शोषण कर रही है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आशा कर्मचारी यूनियन की अध्यक्षा संगीता सिंह ने कहा कि सभी स्कीम वर्करों को सम्मानजनक मानदेय 21000 रुपए प्रतिमाह और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके लिए जारी आंदोलन सरकार को सत्ता से हटाने तक जारी रहेगा। रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि रसोइयों को पचास रुपए हर रोज का मानदेय और वह भी सात महीनों से नहीं दिया जा रहा है। यदि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो हम रसोइया इस सरकार को सत्ता से हटाने का कार्य करेगें।

धरना देते हुए राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव, सीटू के जिला संयोजक अजीत सिंह, आशा कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक सुशील त्रिपाठी, रसोइया संघ के जिला संरक्षक चन्द्रमा प्रसाद, संयुक्त किसान सभा के रामजीयावन यादव, के साथ श्वेता मिश्रा, अर्चना सिंह, शशि सिंह, विमला भारती, संतोष राय, हेमान्ती देवी और आनन्द सहित विभन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago