बलिया – सिपाही को सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी महंगी, साथियों को भड़काने के आरोप में बर्खास्त

बलिया पुलिस में कार्यरत में एक सिपाही को सोशल मीडिया में पोस्ट करना इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी नौकरी से ही हाथ धोना पड़ा। सिपाही को सोशल मीडिया पर आधारहीन सामग्री वाली पोस्ट करने और पुलिसकर्मियों के बीच असंतोष की भावना भड़काने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की सैलरी और काम के घंटों समेत अन्य मामलों को लेकर पोस्ट किया था। उसके इस पोस्ट को अनुशासनहीनता के साथ ही भड़काने वाला माना गया है। जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने बताया कि बलिया पुलिस में कार्यरत आरक्षी रवि यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाने, 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी न करने, विभागीय उच्च अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और असंतोष की भावना उत्पन्न करने और सोशल मीडिया पर असंगत तथ्यों को पोस्ट कर पुलिसकर्मियों को भड़काने के आरोप में आरक्षी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरक्षी रवि यादव पुलिस लाइन में तैनात था और वह जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहिया गांव का रहने वाला है।

बता दें पुलिस हमेशा ही लोगों से सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करने का अपील करती रहती है। ऐसे में एक सिपाही ने ही सोशल मीडिया पर आधारहीन सामग्री वाली पोस्ट की। जिसके चलते पुलिस विभाग हरकत में आया। और सिपाही को बर्खास्त कर दिया। सिपाही पर लगे सभी आरोपों को ध्यान में रखते हुए पूरी कार्रवाई की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago