Categories: बलिया

बलिया- चकबंदी अधिकारियों पर फर्जी वरासत बनाने का आरोप, SDM के निर्देश पर होगी जांच

बलिया। बेल्थरारोड तहसील में एक महिला ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत कर फर्जी वरासत करने का आरोप लगाया है। शाहपुर टिटिहा गांव निवासी सोनी यादव पत्नी रामप्रवेश ने बुधवार को एसडीएम को एक पत्र सौंपा। और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि एसडीएम ने जांच कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

फर्जी वरासत बनाने का आरोप – पीड़ित महिला सोनी यादव ने बताया कि उसके पति की मौत 7 मार्च 2021 को हुई थी। वर्तमान में गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्रीय लेखपाल मनोज यादव, चककर्ता ज्ञानेश श्रीवास्तव और सहायक चकबंदी अधिकारी महेंद्र राम की मिलीभगत से फर्जी वरासत बना दी। पति के स्थान पर ज्येष्ठ राम सजीवन पुत्र खरभान दर्ज कर दिया। जबकि मेरे 3 पुत्र और दो पुत्री हैं। इसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है।

एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन- महिला ने आगे बताया, चकबंदी कर्मचारियों के सामने गिड़गिड़ाती के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी मोटी रकम लेकर पति की भूमि पर फर्जी वरासत कर दिया। जिससे अब महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है। हालांकि एसडीएम दीप शिखा सिंह ने इस सम्बन्ध में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago