बलिया के युवा ने बढ़ाया मान, सीबीआई अधिकारी के रुप में हुआ चयन

बलिया के लिए गौरव का पल है। जिले के फेफना विधानसभा के रामपुर चित गावं निवासी अजित सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में 13वां स्थान हासिल हुआ है। अजित सिंह ने बलिया से ही 12वीं तक की पढ़ाई की। बीएचयू से एलएलबी तथा बीएचयू से एलएलएम किया। अजित सिंह इसके पहले भारत सरकार में सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता  को दिया है जो की एक किसान हैं।

वहीं सिंह मध्य प्रदेश के जिला सिंगरौली के तहसील देवसर में लगभग साढ़े 4 वर्षों से सहायक अभियोजन अधिकारी(एडीपीओ)के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी सेवाएं देते हुए सिंह ने अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा और यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस सफलता पर माता पिता व गुरुजनों को श्रेय दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये सफलता जिला अभियोजन अधिकारी महेंद्र सिंह गौतम, देवसर न्यायालय में बतौर अभियोजन अधिकारी रह चुके सूर्य प्रकाश पांडेय,अभियोजन अधिकारी आनंद कमलापुरी एवं कृष्ण प्रताप सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन का परिणाम है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago