Categories: बलिया

बलिया- सांसद और विधायक की भिडंत पर कांग्रेस ने साधा निशाना, सीएम योगी से की ये मांग !

बलिया डेस्क : बलिया में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब BJP सांसद वीरेंद्र सिंह मस्तऔर BJP विधायक सुरेंद्र सिंह आपस में भिड़ गए. एक सरकारी बैठक में दोनों के समर्थकों के बीच खासी गरमा-गरमी हो गई. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर तीखे हमले किये और उन्हें ‘भूमाफिया’ करार दिया. वहीँ अब इस मामले पर बलिया कांग्रेस ने जमकर निशाना साधते हुए दोनों को बर्खास्त करने की मांग की है. कांग्रेस ने न्यूज़ पेपर की क्लिपिंग  ट्वीट करते हुए कहा कि  “मिलिए बलिया के सांसद और विधायक  से, जिनका ज़्यादा समय एक दूसरे को नीचा दिखाने में जाता। मौक़ा था बलिया के विकास की रूपरेखा तय करने का लेकिन वहाँ भी ये लोग अपने अहंकार में नज़र आए। योगी जी, दोनों को तुरंत बर्खास्त करें।”

बता दें की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और पार्टी विधायक सुरेन्द्र सिंह में नोकझोंक के बाद दोनों के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद मस्त ने अधिकारियों से विकास कार्यक्रमों को लेकर ब्यौरा मांगा, तभी भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपनी बात कहने लगे, सांसद ने विधायक को रोका तो बैठक में मौजूद भाजपा सांसद के एक समर्थक ने कुछ टिप्पणी कर दी.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago