Categories: बलिया

बलिया- कांग्रेस नेता ने मंत्री दानिश से की मुलाकात, वक्फ की जमीन और ‘उर्दू’ को लेकर की ये मांग !

बलिया। अल्पसंख्यक समाज की मूलभूत समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने उत्तरप्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक समाज की प्रमुख मांग रखी साथ ही समाज को आ रही परेशानियों से अवगत कराया। समाज के प्रतिनिधियों ने मांग रखी कि प्रदेश में उर्दू पढ़ाने के लिए उर्दू अध्यापकों की भर्ती नहीं हुई है। जबकि साल 2016 में हाइकोर्ट का आदेश भी अभ्यर्थियों के पक्ष में आ चुका है। ऐसे में सरकार कानून सम्मत तरीके से भर्ती प्रकिया शुरु करें और अध्यापकों को नियुक्ति दे।

कांग्रेस नेता का मुख्य फोकस उर्दू को बढ़ावा देने पर रहा। उन्होंने मांग की पहले पूर्व में उर्दू मीडियम स्कूल मुस्लिम आबादी में संचालित हुआ था परंतु किन्ही कारण वश उसे हिंदी मीडियम में बदल दिया गया जिससे उर्दू जानने और पढ़ने वाले लोग अब बिलुप्त हो रहे है ऐसे में उर्दू मीडियम स्कूल मुस्लिम संख्या के कस्बो में व गावो में पुनः संचालित किया जाए।बांसडीह विधानसभा में वक्फ की जमीन पर उर्दू मीडियम गर्ल हाईस्कूल की स्थापना किया जाए जिससे बच्चियों की शिक्षा में सुधार आ सके। बांसडीह क्षेत्र के कब्रिस्तान की जमीन सुरक्षित करने के लिए कब्रिस्तान का बाउंड्री कराया जाए जिससे उसकी हिफाजत हो सके। साथ ही उन्होंने बांसडीह के मान्यता प्राप्त मदरसों में स्किल डेवलेपमेंट कार्यक्रम के तहत मिनी ITI का कोर्स शुरु करने की मांग रखी। वहीं मंत्री ने मांगों पर संज्ञान लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago