Categories: बलिया

बलियाः 52 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा

बलिया में एक किसान की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने है। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतरुपर गांव के पास की है। जहां रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार रात 52 वर्षीय किसान की हाथ और पैर बंधी खून से लथपथ लाश मिली थी।

मृतक की पहचान हरे राम के रुप में हुई। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे और पैर को भी बांधा गया था। धारदार हथियार से उसका गला काट कर हत्या की गई थी। वहीं घटना के बाद परिवारवालों हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्यारोपी ने हरे राम को उनके डेरे पर जाकर जगाया और जबरन गंगापुर अशोक राम के ट्यूबवेल के सामने रेलवे ट्रेक पर ले गए। ट्रैक के किनारे हत्या को अंजाम दिया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। पता चला कि नाबालिग लड़की हरेराम के नाबालिग लड़के के साथ भाग गई थी। दो महीने पहले पुलिस के दबाव में दोनों घर आ गए थे। उस समय समझौता हो गया था। बाद में लड़की फिर से भाग गई। इसके बाद से हरेराम राम पर लड़की व लड़के को बुलाने व उनका मोबाइल नंबर देने के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन भी हरेराम को जान माल की धमकी दे रहे थे।

परिवारजनों ने लड़की पक्ष पर ही हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं और परिजनों से शव को ले जाने से रोक दिया। जिसके बाद सीओ उस्मान व एसएचओ धर्मवीर सिंह ने परिवारवालों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago