Categories: बलिया

बलियाः छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर हंगामा, छात्रों ने किया कुलसचिव कार्यालय का घेराव

बलिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने ने जमकर हंगामा किया। छात्र अचानक जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पहुंच गए। छात्रा ने कुलसचिव का घेराव कर दिया। बाद में कुलसचिव के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।

छात्रों की प्रमुख दो मांगे थी। पहली छात्रसंघ चुनाव की तारीख जल्द से जल्द घोषित की जाए और दूसरी विश्वविद्यालयीय परीक्षा में बैक पेपर की व्यवस्था पूर्ववत बहाल की जाए। श्री मुरली मनोहर महाविद्यालय के अलावा टीडी कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में भी सैंकड़ों छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे।

बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय मौके से निकल गई। जिससे छात्र नाराज हो गए और उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसएन पाल का घेराव कर दिया। कुलसचिव ने कुलपति से टेलीफोन पर वार्ता की। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव की तिथि 30 सितंबर को घोषित करने और बृहस्पतिवार को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में बैक पेपर की व्यवस्था बहाली पर चर्चा के बाद निर्णय करने का लिखित आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

वहीं, टीडी कॉलेज के छात्रों ने कुलसचिव संतलाल पाल से मुलाकात की। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर उनका घेराव किया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि एक सब्जेक्ट के किसी एक पेपर में यदि छात्र 30 प्रतिशत से कम नंबर लाता है तो उसे बैक पेपर भरने की व्यवस्था गलत है। छात्रसंघ चुनाव की नियमावली जारी कर तत्काल प्रभाव से चुनाव कराने की मांग की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago