Categories: बलिया

बलियाः सहकारी बैंक के द्वारा बकायेदारों पर कार्यवाही शुरु, अब तक चार गिरफ्तार

बलिया। उत्तरप्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक जिला शाखा ने बकायेदारों पर नकेल कसी। इस दौरान 20 बकायेदारों पर कार्यवाही की तैयारी शुरु कर दी गई है। इन बकायेदारों पर बैंक का लगभग 1 करोड़ का ऋण बकाया है।

उप जिला अधिकारी के निर्देश पर बैंक के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। बैंक की ओर से शुक्रवार को हुई कार्यवाही में उमाशंकर पुत्र रमेसर निवासी हरदरपुर पोस्ट- बढवालिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन पर बैंक का 4 लाख बकाया है।

वहीं, गुरुवार को रवीन्द्र प्रसाद पुत्र सुदामा (निवासी पलिगरा कला), विनय पुत्र हरिहर (निवासी परिवा) व नियाज पुत्र अब्दल सत्ता (निवासी मिठवार) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन पर बैंक का नौ लाख का बकाया है। सहकारी बैंक की कारवाई से बकायेदारों में दहशत है। कार्यवाही में शाखा प्रबंधक अजय यादव, व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago