Categories: बलिया

बलिया में ई- चालान से 2 साल में पौने 3 करोड़ का जुर्माना वसूला, 705 वाहन भी हुए सीज

बलिया। यातायात नियमों को तोड़ने वालों से विभाग सख्ती से निपट रहा है। ई-चालान की ऑनलाइन व्यवस्था होने से 2 साल में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। दो साल में सवा लाख ई-चालान काटे गए हैं। पौने तीन करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया साथ ही 705 वाहन सीज किए गए हैं। यातायात विभाग की कार्रवाई ने लोग अब सबक भी सीख रहे हैं।

दरअसल पहले नियम तोड़ने वाले अक्सर पुलिस को चकमा देकर निकल जाते थे। अब यातायात पुलिस मोबाइल से एक क्लिक में चालान काट देती है। इस तरह, 2020 की अपेक्षा 2021 में 29 लाख रुपये अधिक जुर्माना वसूला गया है। इस साल मार्च तक साढ़े 6 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं जबकि 10 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया । इनमें सभी प्रकार के वाहन शामिल हैं।

चालान कटा तो सीखा सबक- रामदहिनपुर निवासी सोनू सिंह कुछ दिन पहले तक बाइक से बिना हेलमेट लगाए सफर करत थे। उनकी बाइक पिताजी के नाम है। एक दिन पिताजी ने बुलाकर डांट लगाई। सोनू ने कारण पूछा तो पता चला गाड़ी का चालान हो गया। पांच सौ रुपये जुर्माना भरने का मैसेज मोबाइल पर आया है। तब से सोनू बिना हेलमेट के घर से नहीं निकलते।

वहीं यातायात प्रभारी शिवराम कुशवाहा ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से यातायात पुलिसकर्मियों को कार्य करने में आसानी होती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को ई-चालान से सबक मिलता है। पुलिसकर्मी चौराहों पर पैनी नजर रखते हैं। नियम तोड़ने वाले कार्रवाई से बच नहीं सकते है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago