बलिया डेस्क: कोविड-19 की समीक्षा बैठक में लोकसभा क्षेत्र बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने बलिया में मेडिकल कालेज खोलने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी भी इच्छा है कि बलिया मे मेडिकल कालेज खुले। बताया कि संयोग से यहां का प्रस्ताव देर से मिला था। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि यहां जमीन की उपलब्धता जैसे ही होगी, मेडिकल कालेज खोलने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। समीक्षा बैठक में सलेमपुर के सांसद रविन्दर कुशवाहा, राज्यसभा के सदस्य नीरज शेखर व सकलदीप राजभर, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, बेल्थरारोड विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने भी अपने अहम सुझाव दिए।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…