CM की बैठक में रोक: पत्रकार बोला – शुक्रिया डीएम साहब, आपकी जागरूकता की खबर रोज़ छपेगी

बलिया डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायज़ा लेने रविवार को बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। सीएम की इस बैठक से पत्रकारों को दूर रखा गया, उन्हें बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली।

जानकारी के मुताबिक़, वहां तैनात पुलिसबल ने पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल के बाहर ही रोक दिया। जिसका पत्रकारों ने विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद पत्रकारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। पत्रकारों ने प्रशासन के इस रवैए पर गहरी नाराज़गी जताई है।

पत्रकार वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार सरकार और जनता के बीच सेतु होता है। ऐसे में पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका जाना सही नहीं है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि पत्रकारों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भेदभाव करते हैं।

 

उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिरकार लोकतंत्र में चौथे स्तंभ को दबाने का कुत्सित प्रयास क्यों हो रहा है। अगर पत्रकार कार्यक्रम का कवरेज करने नहीं जाएंगे तो जनता तक मुख्यमंत्री की बात को कौन पहुंचाएगा। रणजीत सिंह ने तथ्यों को छुपाए जाने की आशंका जताते हुए कहा कि आखिर किस तथ्य को छिपाने के लिए ऐसा किया गया।

 

इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है पुलिस पत्रकारों के तमाम विरोध के बावजूद उन्हें कार्यक्रम स्थल के अंदर नहीं जाने दे रही। जिसके बाद पत्रकार जिला प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते हैं। इसी वीडियो में एक पत्रकार को जिलाधिकारी पर तंज़ कसते हुए भी देखा जा सकता है। पत्रकार डीएम से कहता है, ‘जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद, रोज़ मिलेंगे आपसे और रोज़ आपकी जागरूकता की खबर छपेगी’।

इस वीडियो को समाजवादी पार्टी ने भी अपने आधिकारिक फ़ेसबुक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा, ‘एक तरफ पूरा यूपी फेल कोरोना प्रबंधन, अपराध और भ्रष्टचार के ट्रिपल अटैक से प्रताड़ित है वहीं दूसरी ओर बलिया में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे पर मीडिया को कवरेज से रोकना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार है। अपनी करनी को छुपाने के लिए तानाशाही करना बंद करे भाजपा सरकार’।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago