बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया में कोविड-19 रोकने के लिए प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे । मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे बलिया पहुंचे। इसके बाद वह कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की है। वहीँ सीएम की बैठक से मीडिया को पूरी तरह दूर ही रखा गया। जिसके बाद मीडिया कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया।
2:30 बजे करीब बैठक खत्म होने के बाद अब वह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रामा सेंटर में बने कोविड केयर के एल-2 लेवल का अस्पताल का जायजा लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर करीब साढ़े 12 बजे कैस्टरब्रिज स्कूल बसंतपुर में उतरा। वहां से कार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। दोपहर 1 बजे से कोविड-19 के संबंध में मंडलायुक्त आजमगढ़, बलिया व मऊ जिले के डीएम व सीएमओ और आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य के साथ बैठक की।
बैठक में सीएम ने बलिया जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के हालातों पर चर्चा की। साथ ही वह भविष्य में कोरोना को रोकने के लिए बनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा हुई।
सीएम योगी आदित्यनाथ करीब साढ़े 3 बजे बलिया से वाराणसी के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। काशी में भी वह कोरोना वायरस से निपटने की स्थितियों का जायजा लेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर हालातों को जानेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…