Categories: बलिया

बलिया में सोलर पंप पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

बलियाः किसानों के काम की खबर है। राज्य सरकार के द्वारा किसानों को पीएम किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान के तहत अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं। इसके लिए किसान विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 2 जुलाई तक आवेदन लेना शुरु किए जाएंगे, लक्ष्य पूरा होने तक बुकिंग चलेगी। उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों को विभागीय बेवसाइट पर पंजीरण होना अनिवार्य है।

कृषकों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200 प्रतिशत तक पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त पर किया जाएगा। अनुदान पर सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय बेबसाट www.upagriculture.com पर “अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को चालन के माध्यम से धनराशि एक सप्ताह के अंदर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर किसान का आवेदन निरस्त हो जाएगा।

योजना के तहत 2एचपीडीसी सर्फेस का मूल्य रुपये-144526, 2एचपीएसी सर्फेस-144526, 2एचपीडीसी सबमर्सिबुल- 147131, 2एचपीएसी सबमर्सिबुल-147927, 3एचपीडीसी सबमर्सिबुल-194516 3एचपीएसी सबमर्सिबुल-193460, 5एचपीएसी सबमर्सिबुल- 273137, 7.5एचपीएसी सबमर्सिबुल- 372126 एवं10एचपीएसी सबमर्सिबुल-464304 का मूल्य निर्धारित किया गया है।

वहीं किसानों के पास  2एच०पी०हेतु 4 इंच, 3 एवं 5 एच0पी0 हेतु 6 इंच तथा 7.5 एवं 10 एच0पी0 हेतु 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। बोरिंग कृषक को स्वयं करानी होगी। 22 फिट तक की गईराई के लिए 2एच0पी0सर्फेस, 50 फिट तक की गहराई के लिए 2एच०पी०सबमर्सिबल, 150 फिट तक की गहराई के लिए 3एचपी, 200 फीट तक की गहराई के लिए 5एच0पी0, 300 फीट की गहराई के लिए 7.5 एच0पी0 तथा 10 एच०पी० के सोलर पम्प उपयुक्त होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago