बलिया में गुड हेल्थ कैप्सूल बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर होगी सख्त कार्रवाई

बलिया में अब भांग युक्त औषधि बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वजन बढ़ाने वाला गुड हेल्थ कैप्सूल बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर भी कार्रवाई होगी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने इस कैप्सूल की बिक्री बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर पर यह कैप्सूल मिलने पर कार्रवाई के साथ ही सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।

गुड हेल्थ कैप्सूल में स्टीरॉयड- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुड हेल्थ कैप्सूल वजन बढ़ाने में कारगर है लेकिन स्टीरॉयड की मात्रा ज्यादा होने से हानिकारक भी है। कुछ दिन पहले लखनऊ में इस कैप्सूल के सैंपल की जांच की गई थी। जिसमें स्टीरॉयड की मात्रा की ज्यादा पाई गई। ऐसे में अब स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड है। और कैप्सूल की ब्रिक्री बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है।

साथ ही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने जन समुदाय को सूचित किया है कि भांग युक्त औषधि गोली/ मुनक्का वटी की बिक्री खुलेआम बाजार में पान की दुकान पर और परचून की दुकान पर हो रही है। जिससे युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे और स्कूली छात्र भी इन गोलियों का सेवन कर नशे के आदी हो रहे हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इसमें किसी प्रकार की गंध ना आने के कारण परिजन को भी इसका पता नहीं चल पाता है कि उनके बच्चे ने इसका सेवन किया है। इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

ऐसे में उन्होंने अपील है कि यदि आपके आसपास मुनक्का(वटी) भांग युक्त पान और परचून की दुकान के अलावा अन्य स्थान पर खुलेआम बिक्री होते हुए मिले तो साक्ष्य सहित नमूना क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी कार्यालय बलिया को उपलब्ध कराते हुए सूचित करें। जिससे निर्माता फर्म का पता लगाकर बंद करवाया जा सके और सैंपल लेकर विश्लेषण के लिए राजकीय विश्लेषणशाला लखनऊ को भेजा जा सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago