Categories: बलिया

बलियाः बारिश के चलते प्रभावित हो रहा कटहल नाले का सफाई कार्य, इस साल भी जलभराव की आशंका

मानसून की दस्तक होते ही बलिया में जलभराव की समस्या का खतरा मंडराने लगा है। बारिश में कटहल नाले की सफाई का काम प्रभावित हो गया है, ऐसे में सफाई न होने से जलभराव की समस्या बढ़ जाएगी।

बता दें कि 25 वार्डों का मल जल और सुरहाताल का पानी कटहल नाला के जरिए गंगा में गिरता है। 19.20 किलोमीटर लंबे नाले में जलकुंभी होने से पानी का निकास धीमी गति से हो रहा है। बारिश में जलनिकाली से होने के कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगता है और पूरे शहर में पानी भर जाता है।

यहां तक कि शहर का स्टेडियम, सरकारी आवास, बसंतपुर स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय भी पूरी बरसात जलजमाव में डूबा रहता है। अब कटहल नाले का सफाई कार्य प्रभावित होने के बाद डर है कि कहीं इस साल भी ऐसा ही माहौल न हो जाए। जानकारी के मुताबिक कटहल नाले के 9.5 किलोमीटर में सफाई के लिए कुल 90 लाख रूपये आंवटित हुए थे। 5 जुलाई तक काम पूरा होना था, लेकिन बारिश के चलते काम पूरा नहीं हो पाया। केवल 4 किलोमीटर में ही नाले की सफाई हो सकी है।

कटहल नाले से जलनिकासी में विजयीपुर रेगुलेटर का अहम योगदान देखने को मिला है। 4.11 करोड़ की लागत से रेगुलेटर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। सिंचाई विभाग को सिविल कार्य के लिए 2.11 करोड़ रुपये का बजट मिला है। दो करोड़ से रेगुलेटर का स्टील गेट वरेली कार्यशाला खंड से मंगाया गया है प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन नाले की सफाई ही समय से नहीं होगी तो पानी का निकास तेजी नहीं हो पाएगा।

इधर सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता सीवी पटेल का कहना है कि कटहल नाला की सफाई का कार्य चल रहा है। बारिश के चलते कुछ कार्य प्रभावित है, लेकिन बहुत जल्द लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। विजयीपुर रेगुलेटर की क्षमता वृद्धि का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। इस साल कटहल नाला से जलनिकासी बाधित नहीं होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago