Categories: बलिया

बलिया – 13 मई को शहर सरताज का फैसला, दिग्गजों के प्रचार का पता चलेगा दम

बलिया। यूपी निकाय चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद अब परिणाम पर माननीयों के साथ दिग्गज नेताओं की खास नजर है। बलिया में निकाय चुनाव परिणाम सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के दिग्गजों का कद तय करेगा।

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जहां मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों और डिप्टी सीएम प्रचार किया। वहीं सपा के पूर्व विधायकों भी ताकत झोंकी। दोनों पार्टियों के दिग्गजों पर मतदाता कितने मेहरबान हुए ये 13 मई को पता चलेगा। बलिया जिले की 7 विधानसभा सीटों में से 2 पर भाजपा और 3 पर सपा का कब्जा है। एक-एक सीट बसपा और सुभासपा के कब्जे में हैं।

नगर पालिका बलिया से भाजपा के संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की जीत बलिया नगर से विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हैं। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के अलावा आजमगढ़ सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन से भी प्रचार कराया। और प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने चुनाव के दौरान शहर की गलियों की खाक छानी।

वहीं निर्दलीय संजय उपाध्याय के लिए पूर्व मंत्री सपा के कद्दावर नेता नारद राय ने अपनी साख दांव पर लगाई है। सपा हाईकमान के फैसले से इधर जाकर निर्दलीय की मदद करने वाले नारद राय की राजनीति जीवन का भविष्य भी दांव पर है। जबकि सपा के अधिकृत उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता के लिए पूर्व विधायक मंजू सिंह, राम इकबाल सिंह के अलावा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई। तभी हार-जीत भी काफी मायने रखती है।

मतदान के बाद कइयों की नजर पार्टी प्रत्याशियों के अलावा बागियों के वोटों पर भी है। उन्हें आभास है कि निर्दलीय के वोटों का ग्राफ बढ़ा तो उनकी राह में रोड़ा अटक सकता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago