Categories: बलिया

बलिया -निकाय के लिए चुनाव शांतिपूर्ण हुई वोटिंग, अलर्ट पर रहे DM-SP, 13 को आएंगे नतीजे

बलिया। नगर निकाय का चुनाव के लिए जिले में शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर मतदान शुरू होते ही बूथों के दौरे पर निकले। और फिर एक एक करके सभी बूथों पर जाकर मतदान प्रक्रिया पर नज़र बनाई रखी।

ज़िलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सबसे पहले बलिया नगर स्थित सभी बूथों का निरीक्षण किया। उसके बाद बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, सहतवार, रेवती, चितबड़ागांव, मनियर, नगरा और रतसर कलां गए। ज़िलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी सभी बूथों पर मतदान का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और उनसे बातचीत की। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा संबंधी इंतजाम देखें। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सतर्कता से जनपद में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

शांति व्यवस्था बनाने के लिए उन्होंने भीड़ वाले स्थानों का कई बार निरीक्षण किया, भीड़ दिखने पर लोगों को घर जाने की हिदायत दी। सभी बूथों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही दिव्यांग जनों को मतदान कराने के लिए जिला दिव्यांग कल्याण विभाग ने व्यवस्था की थी।

इसके अलावा अधिकारी ने सभी तहसीलों पर बने स्ट्रांग रूमो का भी निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूमो में लगे सीसीटीवी कैमरो को भी देखा। साथ ही मतगणना वाले दिन होने वाली मतगणना कक्षों का भी निरीक्षण किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago