बलिया में सभी निकायों में गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मतपेटियां लेकर स्ट्रांग रूम परिसर पहुंची।
मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। मतगणना होने के बाद ही पुलिस फोर्स हटेगी। स्ट्रांग रूम की हर गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी और किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास जाने की इजाजत नहीं होगीष
बता दें कि बैरिया में बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बांसडीह में बांसडीह इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, बेल्थरारोड में जीएमएम इंटर कॉलेज, रसड़ा में तहसील परिसर में स्ट्रांग रुम बनाया गया है। नगर पालिका बलिया के अलावा नगर पंचायत चितबड़ागांव और रतसड़कला की पोलिंग पार्टियां परिखरा स्थिति मंडी समिति परिसर पहुंचीं।
गुरुवार को पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियों को अफसरों के हवाले कर दिया। मतपेटियां सुपुर्द करने से पहले हर सामग्री से मिलान करवाया गया। इसके बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रुम में रखवाया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि सभी स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस-पीएसी बलों को सौंपा गया है। उनकी देखरेख में सभी मतपेटियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…