बलिया मे सुबह 10 बजे तक आ जाएंगे रूझान, यहाँ होगी वोटों की गिनती

बलिया में मतदान संपन्न हो गया है। अब मतगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और 10 बजे से रूझान मिलना शुरू हो जाएंगे।

अब मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें बढ़ी है। नगरपालिका बलिया, नगर पंचायत रतसड़कला और चितबड़ागांव के वोटों की गिनती मंडी समिति में होगी। नगर पंचायत मनियर, सहतवार, रेवती और बांसडीह की मतगणना बांसडीह तहसील और नगरपालिका रसड़ा व नगर पंचायत नगरा की मतगणना रसड़ा तहसील में होगी।

इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर है। वहीं अलग-अलग प्रत्याशी मतगणना एजेंट बनने के लिए फॉर्म जमा करने में जुटे हैं। इधर इस बार के चुनाव और 2017 के चुनाव में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज किया गया। जिले में मात्र 56.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में जिले में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मत प्रतिशत में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 10 निकायों में अध्यक्ष पद के कुल 106 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इसमें 22 के बीच ही मुख्य लड़ाई रही। 84 उम्मीदवारों की जमानत राशि 6.72 लाख रुपये जब्त हो गई थी। इस बार 12 निकायों में अध्यक्ष पद के 134 उम्मीदवार हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago