Categories: बलिया

बलिया: 3 घंटे हुई बारिश से पानी- पानी हुआ शहर, फसलों को हुआ नुकसान

बलिया में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां मंगलवार की शाम से आसमान में बादल उमड़ते दिखाई दिए और बुधवार को जमकर बारिश हुई। 3 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर के हालात खराब हो गए। सड़कें पानी- पानी हुई तो गांवों में बने गड्ढे में पानी लग गया।

इस बारिश ने नगर पालिका की पोल भी खोल डाली। बनकट्टा, जगदीशपुर आदि मोहल्लों में नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा था। सड़कों पर कीचड़ फैलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

इधर बेमौसम बारिश ने किसानों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। किसानों का कहना है कि पहले ही मौसम ने फसलों को काफी प्रभावित किया है इसमें खासकर दलहनी फसलें हैं, लेकिन अब मौसम में फिर हो रहा बदलाव खासकर चना, अरहर, गेहूं, जौ आदि फसलों को प्रभावित करेगा।

मिड्ढा निवासी किसान ने बताया कि पहले ही बारिश काफी नुकसान कर चुका है। अब बारिश होने पर बची दलहनी फसल चना बर्बाद हो जाएगी। देवकली गांव के किसान ने बताया कि बेमौसम बारिश ने इस वर्ष काफी नुकसान पहुंचाया है। चना की फसल जो बची है वह भी अब बर्बाद हो जाएगी। कई किसानों के मसूर, सरसों आदि के बोझ खलिहानों में हैं जिसके दाने खराब हो सकते हैं।

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और अभी भी 22 मार्च तक संभावना बनी हुई है। बारिश होने से लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास हुआ। पटना मौसम विभाग के अनुसार पूरे पूर्वी क्षेत्र में 22 मार्च तक मौसम बिगड़ने व बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

9 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago