बलिया में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और एसपी अलग अलग विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी ने विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, पारदर्शी व सकुशल तरीके से संपन्न कराने के निर्देश ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों और अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पेड न्यूज व फेक न्यूज़ के संबंध में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों व कार्मिकों से कहा कि किसी भी स्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कंट्रोल रूम की पूरी टीम को अलर्ट रहकर कड़ी निगरानी रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिकायत और उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और कहा कि विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों व कार्मिकों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है, वे सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…