Categories: बलिया

बलिया के एसपी-डीएम ने चुनाव कार्यालय, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बलिया में 7वें चरण में चुनाव होने हैं। ऐसे में जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शहर के तिखमपुर कृषि मंडी में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतों की गणना होगी। इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने कृषि मंडी का निरीक्षण किया। वहीं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मतों की गिनती में किस तरह की व्यवस्थाएं होगी, इसकी जांच की।

बता दें कि 16 मार्च से आचार संहिता लगने के बाद लगातार बैठक हो रही है। राजनीतिक दलों के साथ भी जिलाधिकारी ने बैठक ली है। इसके अलावा मातहतों के साथ भी चुनाव को लेकर बैठक कर चुके है। चुनाव कार्यालय, स्ट्रांग रूम सहित अन्य जगहों का भी निरीक्षण डीएम और एसपी ने किया।

बलिया में 1 जून को मतदान तथा 4 जून को मतगणना होगी, लेकिन जिलाधिकारी बलिया के चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारी में है। नामांकन स्थल से लेकर चुनाव व मतगणना तक अपनी योजना बनायी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि बिना डीएम के अनुमति से कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago