Categories: बलिया

बलिया- जल्द शुरू होगा चितबड़ागांव सीएचसी!, अधूरे निर्माण के लिए शासन ने जारी की राशि

बलिया जिले में जल्द ही एक और सीएचसी शुरू होने वाला है। 5 साल से चल रहे चितबड़ागांव सीएचसी का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। पिछले 3 साल से शासन से धनराशि नहीं मिलने से इमारत का निर्माण कार्य रुक गया था। अब शासन की ओर से परियोजना के लिए शेष बचे 1.28 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।

बता दें चितबड़ागांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जनवरी 2017 में 5.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। स्वीकृति के साथ पहली किस्त में 2.46 करोड़ की धनराशि जारी की थी। उश्रौली गांव और बरैया पोखरे के बीच में इसका निर्माण शुरू हुआ था।

अक्तूबर 2019 में इसके निर्माण की लागत बढ़कर 5.57 करोड़ हो गए। इसे स्वीकृति देते हुए शासन की ओर से दो करोड़ की धनराशि और दी गई। इससे इमारत का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया। फर्श, प्लास्टर और फीनिशिंग के काम रुक गए थे। इसके बाद से शासन ने किसी कारण शेष धनराशि रोक ली। इससे निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया। सीएचसी का निर्माण उसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर उसे हैंडओवर करना था।सीएचसी का निर्माण पूरा नहीं होने से नगर पंचायत के लोग आज भी न्यू पीएचसी पर इलाज के लिए आश्रित है। गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय या नरही सीएचसी की दौड़ लगानी पड़ती है। अब शासन की ओर से शेष बची 1.28 करोड़ की धनराशि और जारी कर दी गई है। इससे अधूरे पड़े सीएचसी का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

सीएचसी प्रभारी नरहीं डॉ. साकेत बिहारी ने बताया कि किसी कारण से कार्यदायी संस्था की पेमेंट रुक गई थी। इससे निर्माण रुक गया था। सीएचसी का निर्माण पूरा होने से नगर पंचायत के अलावा आसपास के गांवों के हजारों लोगों को अच्छे इलाज की सुविधा मिलेगी।सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि पेमेंट रुकने के कारण चितबड़ागांव सीएचसी का निर्माण रुका था। अब धनराशि जारी हुई है। जल्द निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago