Categories: बलिया

‘अग्निवीर’ के लिए रेस: बलिया के 6231 युवाओं ने लगाई 1600 मीटर की दौड़, 333 युवा हुए सफल

बलिया। वाराणसी में अग्निवीर बनने के लिया युवा अपना दमखम दिखा रहे हैं। रेस में आज 333 युवा सफल रहे। बलिया के 6231 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई। इस अग्निवीर रेस के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स की संख्या 7420 थी। बलिया के सिकंदरपुर, बांसडीह, बैरिया तहसीलों से आए युवाओं ने रणबांकुरे मैदान में रेस लगाई।

अब तक के हुई रेस में सोमवार को सबसे ज्यादा 412 युवा अग्निवीर रेस में सफल हुए थे। वहीं, 6 दिन चले इस 1600 मीटर की दौड़ में अभी तक कुल 30 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया और इसमें करीब दो हजार कैंडिडेट्स को सफलता मिली। भर्ती रैली 6 दिसंबर तक चलेगी

बुधवार को बलिया के रसड़ा, बेल्थरारोड और मऊ जनपद के घोसी तहसीलों के 7713 अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे। रेस के ठीक पहले कैंडिडेट को 6 चेकिंग बूथ समेत शारीरिक दक्षता संबंधी टेस्ट देना पड़ रहा है। चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोर में ही रेस शुरू करा दी जाती है। भर्ती रैली से संबंधित सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

रणबांकुरे मैदान के पास बनाए हेल्प डेस्क- कैंडिडेट्स की मदद के लिए रणबांकुरे मैदान के आसपास सेना भर्ती कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। अभ्यर्थी इसकी सहायता ले रहे हैं। इसके बाद कैंटोनोमेंट स्थित रणबांकुरे मैदान के 400 मीटर वाले ट्रैक पर 4 चक्कर लगा कर 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर रहे हैं।

धांधली रोकने के पर्याप्त इंतजाम – जिला पुलिस से लेकर आर्मी इंटेलिजेंस भी गड़बड़ी रोकने के लिए सावधान मोड में है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और STF अपने स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। कैंट रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन के अलावा कैंट रोडवेज और छावनी क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। RPF और GRP को 6 दिसंबर तक लगातार अलर्ट रहने को कहा है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को जिम्मेदारी दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago