Categories: बलिया

मुलायम सिंह की जयंती आज, बलिया में जिपं अध्यक्ष ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बलिया। प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनावों के बीच समाजवादी पार्टी अपने संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती आज मना रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता को नमन करते हुए ट्वीट किया, ‘”धरतीपुत्र” श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन! इस मौके पर आज सभी जिलों में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। बलिया में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के नेतृत्व में शिविर लगा। जहां अध्यक्ष आनंद चौधरी ने दर्जनों सहयोगियों के साथ रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि नेता जी हमेशा से जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। हर समय गरीबों की सेवा करना उनकी सोच थी। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्हीं से प्रेरित होकर हम सब भी जरूरतमंदों की हरसम्भव सेवा की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसी में एक यह रक्तदान शिविर भी है।साथ ही उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से दिए गए ब्लड से अगर एक भी जान बच गयी तो हम सबके लिए सौभाग्य की बात होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित यादव, छात्रनेता अजय यादव, अवधेश चौधरी, टिंकू यादव सहित दर्जनों लोगों ने नेता जी के नाम पर रक्तदान किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago