बलिया। करीब खुलासा एक सप्ताह का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस को पूर्व प्रधान हृदय नारायन सिंह हत्याकांड में सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि इस हत्याकांड के खुलासा के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। अब तक सैकड़ों लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस के पास जो भी संसाधन है उसका प्रयोग कर रही है। दावा यह है कि जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जायेगा। सुखपुरा इलाके के भलुहीं निवासी पूर्व प्रधान हृदय नारायन सिंह की 14 नवम्बर की रात गला काटकर हत्या कर दी गयी। वर्तमान में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हृदय नारायन की हत्या से पूरे जनपद में खलबली मच गयी।
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने अब तक तकरीबन हर बिंदु से इस हत्याकांड की जांच कर चुकी है, लेकिन सुराग हासिल नहीं हो रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अफसरों की ओर से तेज तर थानाध्यक्षों व पुलिस के जवानों की करीब पांच टीमों का गठन किया है। बताया जाता है कि अब तक तकरीबन सौ लोगों से पूछताछ भी हो चुकी है। सुखपुरा थाने पर तैनात रहे पुलिस के जवानों को भी इस हत्या के खुलासे के लिए लगाया गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…