बलिया को जल्द मिलेगी नई पहचान, आकर्षक और नए स्वरूप में बनेगा भृगु कॉरिडोर :DM

बलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम हो रहा है। ऐसे में अब बलिया को नई पहचान भी मिलने वाली है अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही पर्यटन के मानिचत्र पर भृगु कॉरिडोर के रुप में नई पहचान मिलेगी।

बता दें सोमवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने नगर पालिका के ईओ एसपी सिंह और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ भृगुआश्रम स्थित भृगु मंदिर का निरीक्षण किया और लोगों से सुझाव मांगा। डीएम की यह पहल बीते दिनों सीएम द्वारा भृगु कॉरिडोर बनाने की घोषणा के क्रम में चल रही कवायद का हिस्सा है।

डीएम को मिले सुझाव- निरीक्षण के वक्त लोगों, सभासदों, पूर्व सभासदों और मंदिर के पुजारियों ने डीएम को सुझाया कि मंदिर का सुंदरीकरण कराने के साथ ही परिसर में वेद अध्ययन शाला बनाया जाए। साथ ही लोगों ने खाली परिसर को विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने और कुछ हिस्सों में दुकान आदि बनाने, अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने के साथ बेटियों की शादियों के लिए एक अत्याधुनिक मंडप बनाने की बात कही। साथ ही महर्षि भृगु के गंगा नदी के पार परसिया में स्थित मूल आश्रम को मंदिर से जोड़ने की बात भी कहीं, जिस पर डीएम ने अपनी स्वीकृति दी।
साथ ही डीएम ने कहा कि मूल आश्रम को सड़क और जलमार्ग के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले स्नान को लेकर भी जिलाधिकारी ने स्ननार्थियों के लिए पक्का व स्थाई मार्ग बनाने की बात कही। इस अवसर पर नपा के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, सभासद विकास पांडेय लाला, राजेश गुप्ता के अलावा मंदिर के पुजारी आदि रहे।

मंदिर से जुड़ेगा मूल आश्रम- महर्षि भृगु के मूल परसिया गांव स्थित मूल आश्रम को भृगुआश्रम स्थित मंदिर से जोड़ने की मांग पर हामी भरते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि मूल आश्रम को स्थाई रुप से मंदिर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पक्की सड़क का निर्माण कराने के साथ नदी में जेटी बनाई चलाई जाएगी।

नए स्वरूप में बनेगा भृगु मंदिर- निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महर्षि भृगु परिसर में मनमाने तौर पर दुकाने लगाने पर नाराजगी जताई। साथ ही बताया कि मंदिर को आकर्षक लुक देन के लिए इसे नए तरीके से डिजाइन कर बनाया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago