बलिया: फीस न जमा करने पर ऑनलाइन क्लास से बाहर नहीं होंगे बच्चे, डीएम का आदेश!

बलिया डेस्क : कोरोना की वजह से पूरे देश में उथल पुथल मची हुई है. ऐसे में बेरोजगारी और भूखमरी के बीच बच्चों की पढाई पर भी इसका बेहद बुरा प्रभाव पड़ रहा है. अभी फिलहाल ऑन लाइन पढ़ाई ही एक रास्ता बचा है, जिसे देखते हुए यूपी के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर विशेष गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि फीस नहीं जमा होने पर तमाम जगह से बच्चों को ऑनलाइन क्लास से निकाल दिया जा रहा है.

उन्होंने लिखा है कि बच्चों और घर वालों पर फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है. विशेष गुप्ता ने जिलाधिकारी से इस पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने जिलाधिकारी से कहा है कि स्कूलों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिया जाए और उन्हें फीस न देने पर बच्चों को ऑनलाइन क्लास से बाहर न करने को कहा जाये.

इसके अलावा उन पर फीस जमा करने का दबाव भी नहीं बनाया जाये. अब जिलाधिकारी ने इसे लेकर कदम उठाया है और उनके निर्देश पर बीएसए ने इसके पालन कराने का को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि ऐसे तमाम मामले आयोग के संज्ञान में आये जिनमे फीस न जमा करने पर बच्चों को ऑनलाइन क्लास से बाहर कर दिया गया.

इसके अलावा फीस जमा करने से लेकर फीस में इजाफा  करने की बात भी सामने आई है. कोरोनाकाल में जहाँ अभिभावकों के रोज़गार और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में सभी के लिए फीस जमा करने मुमकिन नहीं है. अब इस मामले को बाल आयोग ने गंभीरता से लिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago