बलिया- स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा सीएचसी रसड़ा, मरीजों का हाल बेहाल !

बलिया में सीएचसी रसड़ा की हालत बद से बदतर होती जा रही हैं। जहां चिकित्सा पूरी तरह से व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की स्थानांतरण नीति की वजह से चिकित्सकों और फार्मासिस्टों की कमी है। ऐसे में मरीजों को इलाज कराने में कठिनाई हो रही है। और विभाग कागजी खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं कर रहा है।

सीएचसी रसड़ा में 5 डाक्टर तैनात हैं। उनके नियमित नहीं आने और मात्र दो फार्मासिस्टों को 36-36 घंटे तक ड्यूटी करने से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर दवा होने के बावजूद चिकित्सकों द्वारा केंद्र की जेनरिक दवाएं नहीं लिखी जा रही है। मांग के बावजूद यहां बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई। जनप्रतिनिधि भी नासूर होती जा रही सीएचसी की दुर्व्यवस्थाओं को ठीक कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। इधर अधीक्षक डा. बीपी यादव ने कहा कि सीएचसी की समस्याओं से सीएमओ को अवगत कराया गया है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार दिखाई पड़ेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago