स्टेट चैम्पियनशिप में बलिया की सुरभि सिंह का कमाल, कुश्ती में जीता कांस्य पदक

बलिया। राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप में बलिया की सुरभि सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सुरभि ने 68 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।उन्होंने मथुरा की पूजा को 6-3 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कांस्य पदक जीतकर सुरभी ने बलिया का मान बढ़ाया है।

विकास खंड सोहांव के कथरिया गांव की रहने वाली सुरभि ने 2017 में कुश्ती से अपने सफर की शुरुआत की थी। किसान कन्हैया सिंह और गृहणी नीलम की बेटी सुरभि ने कम समय में ही अपनी प्रतिभा की बदौलत कुश्ती में अपनी पहचान बनाई। अब तक 4 जूनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप और खेलो इंडिया में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सुरभि जनपद को गौरवान्वित कर चुकी हैं। पहलवान विनेश फोगाट को अपना आदर्श मानने वाली सुरभि ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का संकल्प लेकर कुश्ती के मैट पर प्रतिदिन कठिन अभ्यास करती हैं।

स्टेट चैंपियनशिप में पदक विजेता होने पर सुरभि को उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, मारूति नंदन राय, प्रभुनाथ यादव, धनंजय मौर्या आदि ने बधाई दी है। सुरभि बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कुश्ती में जिले का नाम रोशन करने वाली सुरभि लड़कियों के लिये प्रेरणास्रोत है। गांव की पगडंडी से निकलकर यह मुकाम हासिल करने वाली सुरभि ने कड़ा संघर्ष किया है। वह पढ़ाई के साथ-साथ पहलवानी करती रही। इसमें उसकी मदद परिवार के साथ ही स्कूलों के शिक्षक भी करते रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago