Categories: बलिया

बलियाः फर्जी तरीके से कराई जमीन रजिस्ट्री, महिला समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज

बलिया में लगातार फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच ताजा मामला सामने आया है बांसडीहरोड के मनियारी जसाव गांव से। जहां कूट रचना कर भूमि स्वामी के स्थान पर अज्ञात व्यक्ति को खड़ाकर जमीन रजिस्ट्री करा ली गई। पुलिस ने वादी की तहरीर पर महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मनियारी जसाव निवासी अजुर्न यादव की जमीन को क्षेत्र के विशनपुरा निवासी सिंधु देवी समेत आठ लोगों ने किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा दी। पीड़ित ने अपनी खतौनी निकलवाई तो उस पर दूसरे का नाम अंकित था। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर इसकी शिकायत की गई।

इसके बाद पुलिस ने महिला समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह का कहना है कि अर्जुन यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गौरतलब है कि नगर स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में ऐसी कोई जांच नहीं की जाती है, जिससे पता चल सके कि जिस जमीन का बैनामा करवा रहे हैं, वह साफ-सुधरी है कि नहीं। इसी बात का फायदा उठाकर जालसाज बिना बंटवारा दिखाकर आसानी से जमीन को खरीद और बेच देते हैं।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में आधा दर्जन से अधिक मामले हैं, जिसमें जमीन खरीद बिक्री के नाम पर जालसाजी की गई है। पीड़ित जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री दरबार का भी चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि कई मामले कोर्ट में लंबित पड़े हैं। पुलिस जालसाजों के विरुद्ध मुकदमे भी दर्ज करती है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाती। ऐसे में आम लोग परेशान हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago