Categories: बलिया

बलिया में बस की छत से टपकते पानी का वीडियो वायरल, एआरएम ने जांच की कही बात

बलिया। बारिश आते ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की स्थिति उजागर होने लगी। जहां बस की छत से पानी टपकने लगा है। जिससे बस में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं यात्रियों ने बस की तुलना बैलगाड़ी से की। क्योंकि बस बहुत कम गति से चल रही थी।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो बलिया से मऊ के लिए जा रही परिवहन निगम के बस का बताया जा रहा है। जबकि बलिया नगर से ही सूबे के परिवहन मंत्री हैं। जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बलिया को मुम्बई बनाने का दावा किया था। लेकिन उन्हीं मंत्रालय के आधीन परिवहन निगम के बसों की यह स्थिति है।

बस में सवार यात्री बस की जर्जर स्थिति, पानी टपकने और ओवरलोडिंग बस की बात कह रहे हैं। ओवर लोडिंग बस में यात्रा करने वाले किसी यात्री ने वीडियो बनाया। जिसमें बस की छत से पानी टपकने और ओवर लोडिंग के बाबत बस कंडक्टर से पूछा गया तो बस कंडक्टर का कहना था कि बस पुरानी है। और बारिश में किसको बस पर चढ़ने से मना कर सकते हैं।

वहीं अब वीडियो सामने आने के बाद एआरएम बलिया ने बताया कि जांच करवाते हैं कि यह बस बलिया डिपो की है। और किसी अन्य डिपो की। क्योंकि यहां रोज सैकड़ों गाड़ियां आती हैं चेक कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago