Categories: featured

बलिया: 17 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों पर केस दर्ज

बलिया से खबर जहां सिकंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले 6 आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती की उम्र 17 साल बताई जा रही है। किशोरी ने गांव के ही कुछ युवकों पर गैगरेप के आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को सिकन्दरपुर थाने में उसके गांव के ही दीपक साहनी, रितेश, दिनेश, धीरज, दुर्गेश व शिव दयाल के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने शिकायत में कहा है की उसके पड़ोस में रहने वाले छह लोगों ने दो माह पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

फिलहाल इस गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago